महराजगंज

महराजगंज जनपद में ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा से जुड़े कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को विकास खंड सदर से ग्राम रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और तकनीकी सहायकों ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा से जुड़े कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को विकास खंड सदर से ग्राम रोजगार सेवक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक और तकनीकी सहायकों ने पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने एचआर पॉलिसी लागू करने, मानदेय बढ़ाने और 3 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आंदोलनरत कर्मचारी 21 नवंबर से कार्य बहिष्कार व हड़ताल पर हैं। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने कहा कि अक्टूबर 2021 में लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान से की गई एचआर पॉलिसी की घोषणा अब तक लागू नहीं की गई है, जिससे कर्मियों में रोष है। ज्ञापन में अन्य विभागों के संविदा कर्मियों की तरह मानदेय वृद्धि, कौशल विकास की सुविधा और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर के संबंधित कर्मी 3 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना देंगे। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर मांगों के निस्तारण की अपेक्षा जताई है।
बलिया: सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को दी जमानत, 25 हजार के मुचलके पर रिहाई का आदेश
https://t.co/sLz3IBGLGc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2026


















