बागपत

बागपत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के गुरुवार देर शाम जनपद बागपत पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा के गुरुवार देर शाम जनपद बागपत पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा व उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद जैसे ही यात्रा बागपत पहुंची, विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पावन कलश का अभिनंदन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में राज्य मंत्री के.पी. मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन डॉ. अमित राणा, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना और समाजसेवी रामबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं, शहर के राष्ट्र वंदना चौक पहुंचने पर विधायक योगेश धामा ने अपने समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से यात्रा का अभिनंदन किया।

यात्रा में शामिल राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम ने इस अवसर पर कहा कि समरसता संकल्प यात्रा समाज में समानता, आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रमेंद्र धामा, जिला महामंत्री अमित चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता चौधरी, अजय शर्मा, अंकित लपराना, विनोद वाल्मीकि, दीपक भारती और अमित उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















