बुलंदशहर: प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कोतवाली नगर का किया औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क व पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कोतवाली नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री ने कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन किया और महिलाओं के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा त्वरित पुलिस सहायता के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने थाने की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस औचक निरीक्षण के अवसर पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.