शामली

शामली जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

शामली जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए बैठक से अनुपस्थित रहे सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद शामली में कुल 102 सेक्टर और 12 जोन बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ सेक्टर पुलिस अधिकारियों को अपने सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता व तत्परता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का संयुक्त निरीक्षण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासनिक स्तर पर आयोजित इस बैठक में अपर जिलाधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सचिन राजपूत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों और बैठकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















