सिद्धार्थनगर: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत छह ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोनवरिया में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोनवरिया में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के गोनवरिया गांव की निवासिनी विवाहिता ने महिला थाने में दिए गए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.