फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

फिरोजाबाद जनपद के थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक कार तेज गति से हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान थाना लाइनपार क्षेत्र में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे सड़क किनारे लगी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए हाईवे पर ही पलट गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े।
राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर थाना लाइनपार पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















