आजमगढ़: डीसीएम चालक की करतूत से व्यक्ति की मौत, मुआवजे को लेकर विवाद के दौरान रौंदा, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसे के दौरान मुआवजे को लेकर हुए विवाद के बाद डीसीएम चालक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसे के दौरान मुआवजे को लेकर हुए विवाद के बाद डीसीएम चालक ने एक व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नार्वे पुल के पास एक डीसीएम वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मौके पर बोलेरो और डीसीएम से जुड़े लोगों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत और विवाद चल रहा था। इसी दौरान डीसीएम चालक ने साहब राज यादव को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.