नई दिल्ली

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाना परिसर के भीतर मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय युवक ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद थाना परिसर के भीतर मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 30 वर्षीय युवक ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस चाकूबाजी और आरोपी को काबू में करने के प्रयास में कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, नबील नामक 30 वर्षीय युवक अपनी मां और बहन से जुड़े किसी विवाद को लेकर जामा मस्जिद थाने आया था। इसी दौरान अचानक आक्रोशित होकर उसने चाकू निकाल लिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के चेहरे व गर्दन को निशाना बनाते हुए वार करने शुरू कर दिए। इस हमले में थाने के भीतर 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद जब पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया। खुद को घिरता देख और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला जारी रखने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें नबील के दोनों पैरों में गोली लग गई। इस पूरे घटनाक्रम और आरोपी को दबोचने के दौरान कुल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को काबू में कर घायल पुलिसकर्मियों के साथ उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















