बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बिलाल के रूप में हुई है, जो ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बिलाल के रूप में हुई है, जो ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग व गश्त कर रही थी, तभी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश बिलाल घायल हो गया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत करीब आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, जबकि फरार हुए दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















