चंदौली

चंदौली जनपद के अंतर्गत सैयदराजा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो घुस गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक के बाद एक काफिले की कई गाड़ियों से जा टकराई, जिससे विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली जनपद के अंतर्गत सैयदराजा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो घुस गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक के बाद एक काफिले की कई गाड़ियों से जा टकराई, जिससे विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक सुशील सिंह ने बताया कि काफिले में उनके पीछे लगभग 15 गाड़ियां और आगे करीब 5 गाड़ियां चल रही थीं। इसी दौरान पीछे वाली गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई और उनकी अपनी गाड़ी भी पलट गई। विधायक के अनुसार, टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उनके आगे चल रही गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
विधायक ने बताया कि काफिले की आगे चल रही गाड़ियों में सवार लोगों ने बीच-बचाव कर स्कॉर्पियो सवारों को रोकने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान उन लोगों ने खुद को स्थानीय निवासी बताया और वे किसी नशे की हालत में भी नहीं लग रहे थे। विधायक सुशील सिंह ने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि चार गाड़ियों को टक्कर मारते हुए जबरदस्ती आगे निकलने का यह पूरा घटनाक्रम बेहद संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026



















