लखनऊ

लखनऊ जनपद के मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव के पास शनिवार रात करीब एक बजे वैन और होंडा सिटी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत पुरवा गांव के पास शनिवार रात करीब एक बजे वैन और होंडा सिटी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में वैन चालक और आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

शादी समारोह से उन्नाव लौट रहे थे वैन सवार, पुरवा गांव के पास हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, मारुति ओमिनी वैन में सवार लोग रहीमाबाद के दौलतपुर गांव निवासी खंजन लाल की बेटी शैलेंद्री के शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। सभी वैन सवार उन्नाव जनपद के हसनगंज क्षेत्र स्थित कुईयां मदारपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान मलिहाबाद के पुरवा गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार से वैन की सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, फरार कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे में वैन चालक और एक आठ साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया, जबकि वैन में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए होंडा सिटी कार के चालक की तलाश की जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















