बाराबंकी

बाराबंकी जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार भाई समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग जयपुर से एक व्यक्ति का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में एंबुलेंस पीछे से जा घुसी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार भाई समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सभी लोग जयपुर से एक व्यक्ति का शव लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में एंबुलेंस पीछे से जा घुसी।
सड़क किनारे खड़े पिकअप में जा टकराई तेज रफ्तार एंबुलेंस, मची चीख-पुकार
मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में सवार लोग जयपुर से शव लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह जब एंबुलेंस बाराबंकी जनपद सीमा के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन में वह पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में भाई समेत 5 लोगों की गई जान, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्यवाही
इस दर्दनाक दुर्घटना में एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















