सड़क पर खड़ी ट्रॉली बनी हादसे की वजह, 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश; शव रखकर लगाया जाम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली एक युवक की मौत का कारण बन गई। देउरवा चौराहे के आगे गुरुवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली एक युवक की मौत का कारण बन गई। देउरवा चौराहे के आगे गुरुवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मृतक की पहचान बरवां सोनिया निवासी भरत चौहान (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम भरत बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर निचलौल-चिउटहा मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि ट्रॉली को सड़क पर गलत तरीके से खड़ा किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने संबंधित गल्ला व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। जाम की सूचना पर एसओ अनूप कुमार तिवारी और चिउटहां चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद करीब एक घंटे तक चला प्रदर्शन समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।

सड़क पर खड़े वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा

इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे लापरवाही से खड़े वाहनों और ट्रॉलियों से होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया, वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर नाराजगी है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.