महराजगंज

महराजगंज जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई के तहत 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई के तहत 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
पुलिस के अनुसार, पिछले आठ महीनों के दौरान जिले में कुल 844 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये है।
मोबाइल फोन की बरामदगी में CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके माध्यम से पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल की तलाश कर रही है और लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिला रही है।
महराजगंज पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















