उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ और उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस, परिवार ने की पुष्टिमिली जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी अपने छोटे बेटे के साथ पंचूर स्थित पैतृक आवास में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री के भाई महेंद्र ने उनके निधन की पुष्टि की है।
बीते कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और बीच-बीच में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। अंतिम दर्शन को रवाना होने की तैयारी, शोक की लहरसावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड रवाना होने की तैयारी है, वहीं शनिवार (21 नवंबर) को अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















