महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा कस्बे में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जाम की समस्या अब आम होती जा रही है, जिससे राहगीरों, स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा कस्बे में आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जाम की समस्या अब आम होती जा रही है, जिससे राहगीरों, स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
हैरानी की बात यह रही कि जाम के झाम से उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडे भी अछूते नहीं रहे। उनकी सरकारी गाड़ी भी जाम में फंस गई। जब प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी को ही जाम से जूझना पड़ रहा है, तो आम नागरिकों की परेशानी का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फरेंदा में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था और नियमित निगरानी की आवश्यकता है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जाम से मुक्ति दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















