निचलौल सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से गंभीर रूप से हुए थे घायल, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक की पहचान रामप्रीत पुत्र माधव, निवासी ग्राम भगवानपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे रामप्रीत निचलौल बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओडवलिया के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रामप्रीत के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उनके बड़े बेटे का नाम गोरख यादव और छोटे बेटे का नाम प्रदीप यादव है। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अभी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ही मौजूद हैं।

फिलहाल हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.