औरैया के बिधूना में घर के आंगन में मिला महिला का शव: बरामदे और आंगन में बिखरा मिला खून, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; दूसरे कमरे में मौजूद थे बेटा और बहू

औरैया

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में पड़ा मिला। घटनास्थल पर आंगन और बरामदे में खून बिखरा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि घटना के समय मृतका के बेटा और बहू दूसरे कमरे में मौजूद बताए जा रहे हैं।

सुबह आंगन में शव देख मचा हड़कंप, बरामदे तक मिले खून के निशान

मिली जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव स्थित एक मकान के आंगन में शुक्रवार सुबह महिला का शव पड़ा देखा गया। घर के आंगन और बरामदे में जगह-जगह खून के निशान बिखरे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान घर के दूसरे कमरे में महिला का बेटा और बहू मौजूद थे। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की गहन छानबीन, पोस्टमार्टम को भेजा शव

सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों से पूछताछ करते हुए मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.