बुलंदशहर के अनूपशहर गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का जायजा: एसपी ग्रामीण ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गहरे घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर व जल पुलिस की तैनाती के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने गहरे घाटों पर पुख्ता बैरिकेडिंग कराने, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने तथा मेला क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता
एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.