बुलंदशहर के दानपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी आयोजित: 19 किसानों को निशुल्क मसूर बीज व मिनी किट वितरित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के गांव दानपुर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को फसलों की सुरक्षा, खेती की बेहतर देखभाल और खेतों में पाए जाने वाले हानिकारक व लाभकारी कीटों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

हानिकारक व लाभकारी कीटों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने किसानों को विस्तार से बताया कि खेतों में कौन-कौन से कीट फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और कौन से कीट खेती के लिए मित्र (लाभकारी) साबित होते हैं। उन्होंने किसानों को फसलों को कीटों से सुरक्षित रखने और समुचित देखभाल करने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। किसानों ने इस जानकारी को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से खेती से जुड़ी नई व लाभकारी जानकारियां मिलती हैं।

19 किसानों को मसूर बीज व मिनी किट का वितरण

गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग की ओर से 19 किसानों को मसूर की मिनी किट निशुल्क प्रदान की गई। इसके साथ ही इन 19 किसानों को कुल तीन कुंतल 20 किलोग्राम मसूर का बीज भी वितरित किया गया।

अधिकारियों व किसानों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, राजकीय बीज भंडार प्रभारी महेश कुमार, बीडीएम चंद्रिका प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एसएमएस अधिकारी श्रीमती देवेंद्र देवी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। इसके अलावा गोष्ठी में किसान रूपराम, मनोज कुमार, लोकेश कुमार, ओमप्रकाश, सचिन, महाराज सिंह (निवासी घुसराना), हरि सिंह, गुलशन (निवासी वीरपुर), राकेश, गौरव, पुष्प कुमार (निवासी जिरौली), विनीत कुमार, गौरव, नवाब सिंह (निवासी फतेहाबाद), शिवचरण (निवासी बामनी), प्रेमपाल (निवासी दानगढ़), बिनानी सिंह (निवासी बगठारी) तथा लोकेश कुमार (निवासी दानपुर) सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.