बुलंदशहर में खेत की तारबंदी से छेड़छाड़ का आरोप: विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की धमकी, पुलिस से शिकायत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित गांव भीमपुर दोराहा में खेत की तारबंदी को लेकर विवाद सामने आया है पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित गांव भीमपुर दोराहा में खेत की तारबंदी को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस चौकी दौलतपुर खुर्द के प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी पर तारबंदी से छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है।

तार हटाकर घास व कूड़े से दबाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित रविन्द्र कुमार पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर 19 नवंबर की सुबह जब अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि खेत के एक कोने पर लगी तारबंदी से छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि तारों को ऊपर उठा दिया गया था और आसपास घास व कूड़ा डालकर उन्हें नीचे दबा दिया गया था।

विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में पड़ोसी राजकुमार से बात की और तारबंदी हटाने का कारण पूछा, तो कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी दी गई। पीड़ित ने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर पीड़ित किसान ने दौलतपुर खुर्द पुलिस चौकी में तहरीर/प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.