मऊ में गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को कैंसर होने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मऊ

मऊ जिले में एक बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से ब्लड कैंसर होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में एक बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से ब्लड कैंसर होने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम दर्ज की गई प्राथमिकी में विवान चाइल्ड केयर के डॉ. विवेक सिंह और डॉ. संजय सिंह को नामजद किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, उपचार के दौरान बच्चे को गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसे ब्लड कैंसर हो गया। मामले में न्याय न मिलने पर पीड़ित परिजनों ने न्यायालय की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में मंगलवार शाम नगर कोतवाली पुलिस ने विवान चाइल्ड केयर के डॉ. विवेक सिंह और डॉ. संजय सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर पंजीकृत कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य व मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.