कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के चौराखास थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियवा गांव में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के चौराखास थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियवा गांव में देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आपको बताते चले की स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो युवक अपाची बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे बलियवा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी और वहां लगे बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। दोनों युवकों का जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















