बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बुधवार 18 नवंबर देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अक्सीबड़हरा के पास बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बुधवार 18 नवंबर देर रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
पैदल यात्री को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच और मौके के हालात से प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घने कोहरे के कारण किसी पैदल यात्री को बचाने के प्रयास में दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकरा गईं और कुछ पैदल व्यक्ति भी इसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने घटनास्थल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दो मोटरसाइकिलें, दो टूटे हुए हेलमेट और एक मृत बकरी बरामद की है।
मृतकों की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस के अनुसार, सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, जो बलहारा खुर्द, छपरतलवा और चंदापुर (श्रीदत्तगंज) के निवासी थे। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिवारों में कोहराम मच गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















