कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के रहने वाले 37 वर्षीय कृष्णा चौधरी की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे अपनी पत्नी के साथ छठ पूजा में शामिल होने के लिए नेपाल स्थित अपने साढ़ू के घर गए थे, जहां यह घटना घटी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के रहने वाले 37 वर्षीय कृष्णा चौधरी की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे अपनी पत्नी के साथ छठ पूजा में शामिल होने के लिए नेपाल स्थित अपने साढ़ू के घर गए थे, जहां यह घटना घटी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उधर, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल
https://t.co/gRTV2PIYzl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 19, 2026



















