महराजगंज के छितौना में अनियंत्रित वाहन घर में घुसा, मकान क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छितौना में बीती रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर भरभराकर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा छितौना में बीती रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UP 55 AY 0448 अनियंत्रित होकर अदालत पुत्र बल्ली के घर में जा घुसी, जिससे मकान को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर के भीतर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। हादसे के बाद से गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.