जौनपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप, महिला समेत 2 की मौत, 7 घायल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चक मुफ्तफाबाद गांव में बुधवार को पुराना जमीनी विवाद हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन से कुचलने का गंभीर आरोप लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चक मुफ्तफाबाद गांव में बुधवार को पुराना जमीनी विवाद हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष पर दूसरे पक्ष के लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन से कुचलने का गंभीर आरोप लगा है। इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कैसे हुई वारदात?

ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चक मुफ्तफाबाद गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। बुधवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने जानबूझकर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी दूसरे पक्ष के लोगों पर चढ़ा दी। वाहन की चपेट में आने से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों और घायलों की पहचान
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतक: अमित यादव 20 पुत्र श्रवण यादव और इंदु देवी 40 पत्नी मनोज यादव।

घायल: निलेश यादव 24, राजनाथ यादव 65, राजकुमार 45, साहब लाल 22, मनोज यादव 45, शांति यादव 20 और किशन यादव (16)।
सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्कॉर्पियो से कुचलने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह और इस घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की पुष्टि विस्तृत जांच और तहरीर के आधार पर की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.