बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया में आस्था, परंपरा और व्यापार के महाकुंभ ऐतिहासिक ‘ददरी मेले’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल और विधिवत आयोजन के लिए नंदी ग्राम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया में आस्था, परंपरा और व्यापार के महाकुंभ ऐतिहासिक ‘ददरी मेले’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल और विधिवत आयोजन के लिए नंदी ग्राम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ महर्षि भृगु की नगरी में एक महीने तक चलने वाले इस विशाल मेले की रौनक अब दिखने लगी है, जिससे व्यापारियों और पर्यटकों में भारी उत्साह है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि भृगु के शिष्य दरदर मुनि ने मां सरयू और गंगा का संगम कराया था और इसी दिन ‘भृगु संहिता’ का लोकार्पण हुआ था। लगभग साढ़े सात हजार वर्षों पुरानी यह परंपरा आज भी जीवंत है।
बाबा हरिहरनाथ मेले के बाद इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। यहां घोड़ों, गायों और भैंसों के बाजार के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष ‘मीना बाजार’ और देश-विदेश के उत्पाद मुख्य आकर्षण रहेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















