गोरखपुर :नगर पंचायत घघसरा के छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, चौकी इंचार्ज की अगुवाई में मुस्तैद रही पुलिस

घघसरा

गोरखपुर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत घघसरा के सभी घाटों और विशेष रूप से हनुमान मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सरोवर तट पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत घघसरा के सभी घाटों और विशेष रूप से हनुमान मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक सरोवर तट पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने और छठी मइया की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु सरोवर तट पर पहुंचे। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घघसरा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। घघसरा चौकी इंचार्ज आदर्श पांडे ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ सरोवर तट, मंदिर परिसर और नगर पंचायत के अन्य छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को व्यवस्थित कराया और लगातार निगरानी करते हुए सुरक्षित माहौल में पूजा संपन्न कराने में सहयोग किया।

महापर्व के दौरान नगर पंचायत के सभी छठ घाट आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का प्रमुख केंद्र बने रहे। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

फोटो कैप्शन: नगर पंचायत घघसरा के हनुमान मंदिर स्थित सरोवर तट पर छठ पूजा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षा व्यवस्था संभालते घघसरा चौकी इंचार्ज आदर्श पांडे और पुलिस टीम।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.