निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलनीपुर–खड्डा नहर मार्ग पर बढ़या पुल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नहर की पटरी पर उतर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत झूलनीपुर–खड्डा नहर मार्ग पर बढ़या पुल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नहर की पटरी पर उतर गई। कार की खतरनाक स्थिति देखकर आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
नहर में समाने से बची कार, मौके पर जुटी भीड़
गनीमत यह रही कि कार नहर में गिरने से बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा होने से टल गया। हादसे की आवाज और कार को पटरी पर लटका देख तत्काल मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, चालक का नियंत्रण कार से कैसे हटा और वाहन पटरी तक कैसे पहुंचा, इसकी वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
नहर मार्ग पर सतर्कता बरतने की जरूरत
इस घटना ने एक बार फिर संकरे और संवेदनशील नहर मार्गों पर वाहन चालकों द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की पटरी पर सुरक्षा रेलिंग या संकेतक न होने के कारण अक्सर हादसे का डर बना रहता है, ऐसे में वाहन चालकों की जरा सी लापरवाही किसी भी समय बड़ी अनहोनी को दावत दे सकती है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















