महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बे में मंगलवार की शाम परंपरागत भरत मिलाप मेले का भव्य आयोजन किया गया, जो भोर तक चला। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कस्बे में मंगलवार की शाम परंपरागत भरत मिलाप मेले का भव्य आयोजन किया गया, जो भोर तक चला। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीराम दरबार की झांकी के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मेला समिति अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, उपाध्यक्ष नटवर गोयल, कोषाध्यक्ष रूपनारायण जायसवाल और महंत दिवाकर शुक्ला मौजूद रहे।

मंदिर से उठी झांकी स्टेशन रोड समेत विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और आकर्षक झांकियों के बीच भोर में प्रभु श्रीराम और भरत का भावपूर्ण मिलन हुआ। बृजमनगंज में यह परंपरा करीब ढाई सौ वर्षों से चली आ रही है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, सीओ फरेंदा और थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र भारी पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे।
महराजगंज दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पटाखों के वितरण एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। https://t.co/C5pJBcU0nD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 4, 2026












