बागपत

बागपत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरिता चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर और पटका ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।
मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा में हमेशा वरिष्ठ, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही प्रदेश कार्यसमिति जैसी महत्वपूर्ण इकाई में स्थान दिया जाता है। जनपद बागपत से पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह और पूर्व जिला महामंत्री सरिता चौधरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया जाना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता निष्ठा से मेहनत करता है, भाजपा सदैव उसका सम्मान करती है।
तीनों विधानसभा सीटें जीतकर बनाएंगे सरकार: सरिता चौधरी
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए सरिता चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि बागपत के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बागपत की तीनों विधानसभा सीटें जीतकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद वाल्मीकि ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, लता सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री एडवोकेट अंकित लपराना, राजीव धामा, अंजू कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रजापति, आईटी संयोजक सन्नी गुप्ता, निशांत किरठल, मंडल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, प्रभात तोमर, सुनील तोमर, मंजीत गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी सिसोदिया, एससी मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र आर्य, प्रवीण खोखर, अक्षय तोमर, अतुल जैन, अरविंद तोमर, अनुज चौधरी, साधना तिवारी, नीरज तोमर और राजगोपाल कश्यप समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













