सिद्धार्थनगर: स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में शामिल ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर सतीश गौड़ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस सेल और गोल्हौरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त सतीश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी, सर्विलांस सेल और गोल्हौरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त सतीश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब 07:45 बजे इटवा-बांसी मार्ग पर स्थित तिवारीपुर शिव मंदिर के पास से पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त सतीश गौड़ (निवासी गोल्हौरा) 11 अप्रैल 2025 को थाना गोल्हौरा क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी प्रभंजन कुमार की रेकी कर लूट और विरोध करने पर उनकी गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात में शामिल रहा है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद से सतीश लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में हत्या, पुलिस टीम पर फायरिंग और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.