महराजगंज

महराजगंज की प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला के दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज की प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला के दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ठाकुरद्वारा मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की मनोहारी झांकी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया।
रामलीला पार्क में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध के मंचन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम द्वारा रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही पूरा मैदान “जय श्री राम” के जयकारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। मेले में लगे झूले और दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच फरेंदा क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा और थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने तीन थानों की फोर्स के साथ मेले का जायजा लिया। इस दौरान अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित हजारों लोग मौजूद रहे। समिति ने बताया कि कल भरत मिलाप की भावुक लीला के साथ इस वर्ष के रामलीला महोत्सव का समापन होगा।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













