सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 0077/2026 (धारा 65(1)/87/137(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमेर उर्फ रामू (पुत्र राजेन्द्र, निवासी पीकापार, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर) को कपिया मिश्र गांव की पुलिया के पास से दबोच लिया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जयप्रकाश यादव थाना जोगिया उदयपुर
हे0का0 राजेश गौड थाना जोगिया उदयपुर
म0का0 जय चौधरी थाना जोगिया उदयपुर
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













