जौनपुर

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जौनपुर में एक भव्य विधिक सहायता एवं सेवा शिविर मेगा शिविर का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में जौनपुर में एक भव्य विधिक सहायता एवं सेवा शिविर मेगा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह और अजय कुमार अंबष्ट भी विशेष रूप से शामिल हुए।
शिविर के दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर, जनपद न्यायाधीश के हाथों ‘अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट’ की ओर से क्षय (टीबी) रोगियों को पौष्टिक आहार पोटली वितरित की गई।
इस दौरान अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी सिंह, डॉ. सुशील अग्रहरी, शिवम सिंह, राकेश कुमार सिंह और डॉ. रेखा सिंह ने अपना सक्रिय योगदान दिया। शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप; दो अस्पताल संचालक गिरफ्तार
https://t.co/XCmhawchhM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













