सिद्धार्थनगर: पथरा बाजार पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरा बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरा बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 नवंबर 2026 को मुकदमा संख्या 085/2026 (धारा 108/352 बीएनएस) से संबंधित दो अभियुक्तों इरफान पुत्र रुआब अली, निवासी चेतरा को कोनकटी बाजार से तथा नीतू पुत्री मायाराम, निवासी चेतरा को उनके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को अभियुक्तों के आपसी प्रेम प्रसंग और शादी से मना करने पर वादिनी की पुत्री नीतू, इरफान के घर चली गई थी। वादिनी की दूसरी पुत्री सुशीला मृतका जब वहां जाकर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी, तब विपक्षीगण द्वारा उसे अपमानित किया गया। इस मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर सुशीला ने जहर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में मृत्यु हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर यह कार्रवाई की है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

इरफान पुत्र रुआब अली निवासी: चेतरा, थाना पथरा बाजार, सिद्धार्थनगर

नीतू पुत्री मायाराम निवासी: चेतरा, थाना पथरा बाजार, सिद्धार्थनगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 उदयनाथ मिश्रा थाना पथरा बाजार

का0 श्रीकान्त मिश्रा थाना पथरा बाजार

का0 शुभम वर्मा प्रथम थाना पथरा बाजार

म0का0 नेहा सिंह थाना पथरा बाजार

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.