महराजगंज: विद्यालयों के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 181 वाहन सीज और 790 का चालान

महराजगंज

महराजगंज यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए महराजगंज पुलिस ने विद्यालयों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए महराजगंज पुलिस ने विद्यालयों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान कुल 2,458 वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 181 वाहनों को सीज किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया।

प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने अभिभावकों को भी जागरूक किया। नाबालिक बच्चों के अभिभावकों को समझाते हुए अपील की गई कि वे निर्धारित आयु और वैध लाइसेंस से पहले बच्चों को स्कूटी या मोटरसाइकिल न चलाने दें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज और परिवार की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.