बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीआईजी ने बुलंदशहर में दर्ज हत्या और जानलेवा हमले जैसे संगीन मामलों में वांछित तीन शातिर आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) द्वारा यह कदम कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और फरार अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस तंत्र और एसओजी टीमों को एक्टिव कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों वांछितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
https://t.co/GqhDaUzRN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 2, 2026













