महराजगंज

जनपद महराजगंज के हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का रविवार देर शाम भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन श्याम मंदिर में हुए भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक ने दर्शकों को भावुक कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का रविवार देर शाम भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन श्याम मंदिर में हुए भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
महोत्सव की शुरुआत अमरपुरवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्री राम के शिव पूजन और पंच देवी मंदिर में शक्ति पूजन से हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और वानर सेना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंची।
यहाँ भगवान राम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के जीवंत मंचन के बाद अहंकार के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इसके बाद श्याम मंदिर में रावण वध के पश्चात चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं।
भरत मिलाप के बाद अयोध्या वापसी और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान लगे मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
सिसवां में हिंदू कल्याण मंच की रामलीला का भव्य समापन: भरत मिलाप और राज्याभिषेक देख नम हुईं आंखें
जनपद महराजगंज के हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का रविवार देर शाम भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन श्याम मंदिर में हुए भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक ने दर्शकों को भावुक कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के हिंदू कल्याण मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का रविवार देर शाम भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन श्याम मंदिर में हुए भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
महोत्सव की शुरुआत अमरपुरवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर श्री राम के शिव पूजन और पंच देवी मंदिर में शक्ति पूजन से हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और वानर सेना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंची।
यहाँ भगवान राम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के जीवंत मंचन के बाद अहंकार के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इसके बाद श्याम मंदिर में रावण वध के पश्चात चारों भाइयों—राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का मिलन हुआ, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं।
भरत मिलाप के बाद अयोध्या वापसी और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान लगे मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026













