बागपत

बागपत/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पार्टी नेताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया।
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

बागपत से पहुंचे जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन बेहद अहम है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
बैठक में पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, राज्य मंत्री के.पी. मलिक, विधायक योगेश धामा, सरिता चौधरी और जिला महामंत्री अमित चौधरी सहित जनपद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा; प्रेमी से शादी कराने को तैयार हुए परिजन
https://t.co/QtfOkMVI6I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 1, 2026












