सिद्धार्थनगर: बच्चों के विवाद में दंपती की पिटाई, जान से मारने की धमकी; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला जनूबी टोला हुसैननगर में बच्चों के आपसी झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद एक दंपती के साथ मारपीट की गई। पीड़ित मनिराम की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कठेला जनूबी टोला हुसैननगर में बच्चों के आपसी झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद एक दंपती के साथ मारपीट की गई। पीड़ित मनिराम की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने मनिराम और उनकी पत्नी को पीट दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.