देवरिया

देवरिया जनपद के रुद्रपुर सीएचसी परिसर के कर्मचारी आवास में हुए गुड़िया हत्याकांड के वांछित आरोपी रामाशीष यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

देवरिया जनपद के रुद्रपुर सीएचसी परिसर के कर्मचारी आवास में हुए गुड़िया हत्याकांड के वांछित आरोपी रामाशीष यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और कथित तौर पर टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक असलहा भी बरामद किया है। आरोपी को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि महिला की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। अब पुलिस सुपारी देने वालों और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि रामाशीष का एक साथी मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ आगे बढ़ने पर और खुलासे होने की संभावना है।
सीतापुर में तालाब में डूबी कार से मिले 3 कारोबारियों के शव, बहराइच में घायल बेटे को देखकर लौटते समय हुआ हादसा
https://t.co/m5yIdQfbpj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 27, 2026












