महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी पुलिस चौकी अंतर्गत पुलिस टीम ने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के सिसवा मुंशी पुलिस चौकी अंतर्गत पुलिस टीम ने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, और वाहनों के नंबर प्लेट की पड़ताल की।
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि हेलमेट और सीट बेल्ट किसी दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। साथ ही चालकों को ओवरस्पीडिंग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












