महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के दामोदरी पोखरा खेल मैदान में रविवार, 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे ‘समाजवादी पीडीए जनचौपाल’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के दामोदरी पोखरा खेल मैदान में रविवार, 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे ‘समाजवादी पीडीए जनचौपाल’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनसंवाद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी तड़का लगेगा, जिसमें भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध कलाकार समर सिंह और गायक मनोज यादव अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक एवं 317 सिसवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर गहराई से चर्चा करना और आम जनता के साथ संवाद को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने निचलौल व सिसवा क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों तथा सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
आयोजकों को उम्मीद है कि इस जनचौपाल में भारी जनसैलाब उमड़ेगा। भोजपुरी कलाकारों की उपस्थिति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम विवरण
स्थान दामोदरी पोखरा खेल मैदान, निचलौल महराजगंज
समय रविवार, 25 अक्टूबर शाम 5:00 बजे से
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026












