पिपरदेउरा में भव्य कलश यात्रा: हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, सुरक्षा में 70 पुलिसकर्मी तैनात

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पिपरदेउरा में शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के पिपरदेउरा में शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई, जिसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई।

यह कलश यात्रा पिपरदेउरा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए मऊपाकड़ चौराहे तक पहुंची और पुनः अपने प्रस्थान स्थल पिपरदेउरा लौटकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान माथे पर कलश लिए श्रद्धालु महिलाएं और भक्ति गीतों पर झूमते भक्त जन आकर्षण का केंद्र रहे।

विशाल जनसमूह और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें करीब 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.