महराजगंज: जिला महिला अस्पताल में गर्भवती की मौत, परिजनों का हंगामा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही के कारण महिला की जान गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की घोर लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि हालत बिगड़ने पर परिजनों ने बार-बार डॉक्टरों को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल परिसर में हंगामे और तनाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी, जबकि अस्पताल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है।

 

निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल

https://t.co/UxYN2GxCES

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.