महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा को ताक पर रखकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 219 वाहनों के चालान काटे।
सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल:
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन लाने के उद्देश्य से यह सख्त अभियान चलाया गया था। पुलिस की इस अचानक और ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ओवरस्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि लापरवाही से वाहन चलाना न केवल उनके अपने लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे, इसलिए सभी नागरिक यातायात नियमों का पूरी सख्ती से पालन करें।
निचलौल: लकड़ी हटाने के विवाद में मुसहर टोले में खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/UxYN2GxCES
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 24, 2026













