बागपत

बागपत छपरौली मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना छपरौली पुलिस ने रठौड़ा तिराहे पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत छपरौली मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत थाना छपरौली पुलिस ने रठौड़ा तिराहे पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एनसीसी की महिला कैडेट्स को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर और उप इंस्पेक्टर रविंद्र श्योराण ने कैडेट्स को ट्रैफिक लाइट, सड़क के संकेतों और नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात नियमों का खुद पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
इसके अलावा, पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों—112, 1090, 1076, 102, 108 और 1030 की जानकारी दी। साथ ही, पात्र कैडेट्स को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026












