हापुड़

हापुड़ /हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रेस क्लब हापुड़ के पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच, मुकदमों की समीक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ /हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रेस क्लब हापुड़ के पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच, मुकदमों की समीक्षा और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
हापुड़ में पत्रकारों का चालान, हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन
हापुड़ में हरियाणा पुलिस द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर विरोध देखने को मिला। प्रेस क्लब हापुड़ के बैनर तले पत्रकारों ने संबंधित मामले में विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त एनडीए (एडीएम) को ज्ञापन सुनाया।
पत्रकारों की गिरफ्तारी पर लालू का विरोध
पत्रकार ने ‘हिंदी खबर’ और ‘लिविंग इंडिया’ के एडिटर अतुल अग्रवाल, सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैना मोर समेत अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज मुकदमों की तत्काल समीक्षा करने की मांग की।
स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मामले की जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग ती। उनका कहना है कि नशे के कारोबार को उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है।
पत्रकारों ने देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द दोषियों से विचार नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
ये पत्रकार मौजूद हैं
ज्ञापन सौंपने वालों में आरिफ अंसारी, मोहित चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, रविपाल, विजय कुमार, दीपक कश्यप, सुनील कुमार, संजय शर्मा, मनीष कुमार, सलमान खान, नरेंद्र कुमार, सचिन सागर और सुशील शर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें राष्ट्रपति तक पहुंचाते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।













